Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे दो मिनट का सामूहिक मौन रखा जाएगा।
जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि शहीद दिवस को साइरनों द्वारा ध्वनि प्रसारण द्वारा दो मिनट के मौन संकेत प्रसारित किये जाएंगे। जिसके बाद जिले में सामूहिक मौन रखा जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा मौन संकेत प्रसारण के लिए जिले के आठ स्थानों पर दस सायरनों प्रयोग किया जाएगा। पहला सायरन सुबह 10 बजकर 59 मिनट 15 सेकंड पर बजेगा, जिससे मौन रखने की शुरुआत की जाएगी। 2 मिनट का मौन समाप्त होने पर 11 बजकर 02 मिनट पर मौन समाप्ति संकेत के लिए दूसरी बार सायरन बजाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर