Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 06 फरवरी (हि.स.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम मोहम्मद रज्जाक इस्लाम और मोहम्मद हाबू है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सेंट्रल कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर से एक बाइक चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। दर्ज शिकायत के 24 घंटे के अंदर एनजेपी थाने की पुलिस ने मोड़ बाजार इलाके से बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपितों मोहम्मद रज्जाक इस्लाम और मोहम्मद हाबू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद बाइक को बरामद कर लिया। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा