[ad_1]


अररिया, 18 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज के ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा को लेकर रथ यात्रा समिति को बैठक सोमवार को पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर के कार्यालय में हुई।जिसमे रथ यात्रा को लेकर रणनीति तैयार की गई।
साथ रथ यात्रा की भव्यता को लेकर समिति के सदस्यों के द्वारा मंत्रणा की गई।समिति के सदस्यों द्वारा संपूर्ण कार्यकर्ताओं की टोली के साथ 23 मार्च दिन शनिवार को पटेल चौक महावीर मंदिर के प्रांगण में अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों में रामनवमी रथ यात्रा समिति के सदस्य रजत रंजन साह, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, प्रेम केसरी, अंशु कनौजिया, जानू मंडल, सूरज चौधरी, बिट्टू साह, अंकित गुप्ता, गौरव राठौर, संजय तालुकदार, अरनव सिंह, आशुतोष पाराशर, मुन्ना कुमार राम, सोनू पासवान, कालू कुमार साह, मनीष शाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल