[ad_1]









– स्मैक के रुपये न देने पर आरोपित ने नशेड़ी की ईंट से कुचल कर की थी हत्या
– मुतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपित तस्कर के खिलाफ केस दर्ज
मुरादाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक रेलवे कालोनी के खंडहर नुमा क्वार्टर में स्मैक के रुपये न देने पर नशेड़ी तस्कर ने गोविंद (30 वर्ष) की शनिवार तड़के को ईंट से हमला कर हत्या कर दी। युवक से आरोपित कई दिनों से पैसे मांग रहा था। मृतक गोविंद की पत्नी गुलिस्ता ने कटघर के डबल फाटक हड्डी मिल निवासी साजिद उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। आज शाम को थाना पुलिस ने आरोपित के केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
मझोला में मंडी समिति के सामने रहने वाली गुलिस्ता ने बताया कि शादी बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। जिस कारण गुलिस्ता ने उसका साथ छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति रेलवे स्टेशन पर रहता था। वह नशा का लती थी। साजिद उर्फ लंबू स्मैक और सलोचन बेचता है। गोविंद ने भी साजिद से स्मैक खरीदी थी। इसके वह रुपये मांग कर रहा था। शुक्रवार रात्रि में गोविंद सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे के खंडहर नुमा क्वार्टर में जाकर लेट गया था। आज तड़के साजिद वहां पहुंच गया। उसने गोविंद से अपने रुपये मांगे। गोविंद ने रुपये देने से इनकार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। सिर, हाथ, पैर, पीठ और सीने पर बीस से ज्यादा हमले किए। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोविंद के सिर, हाथ, पैर, सीने और पसलियां टूट गई थीं। मृतक गोविंद की पत्नी गुलिस्तां की तहरीर के आधार पर मामले में थाना कटघर क्षेत्र केे डबल फाटक हड्डी मिल निवासी साजिद उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कर लिया और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित साजिद से पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/प्रभात