Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 03 मार्च, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), गुवाहाटी महानगर के विधि प्रकोष्ठ की पहल पर गुवाहाटी के उजान बाजार स्थित पदमा भवन में अधिवक्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
गुवाहाटी के सैकड़ों अधिवक्ता आज प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार बिजली कलिता मेधी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यक्षेत्र में अधिवक्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी नवोदित अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की भागीदारी आने वाले दिनों में पार्टी को और अधिक शक्तिशाली तरीके से पेश करेगी।
बैठक में मौजूद राज्यसभा सांसद पवित्र मार्घेरिटा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा नेतृत्वाधीन केंद्र और राज्य सरकारों ने भारत और असम के विकास के लिए मिलकर काम किया है। उल्लेखनीय है कि अंत्योदय के साथ-साथ भारत के सभी लोगों के विकास के लिए पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी लोगों को शामिल करने में सफलता मिली है।
अधिवक्ताओं की भारी भागीदारी और अधिवक्ताओं के सम्मेलन के मद्देनजर उन्होंने कहा कि यह आने वाले दिनों में भाजपा को और मजबूत करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जयंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य सरकारें 2014 से विभिन्न ब्रिटिश समय के कानूनों को समाप्त कर रही हैं और पूरे भारतीय विचार और भावना के साथ नए कानून बनाने में केंद्र सरकार सक्षम हुई हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भूमि अधिनियम के सरलीकरण के माध्यम से असम के स्थानीय लोगों को भूमि का पट्टा देने में सफलता प्राप्त की है और महिला सशक्तिकरण के लिए मुस्लिम विवाह और पंजीकरण अधिनियम को समाप्त करके महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नया क्षितिज खोला है। बैठक में गुवाहाटी के 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता गुवाहाटी महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष तपन चंद्र दास ने की और अपने संबोधन में अधिवक्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा के बारे में विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने जनसंघ के दिनों से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों तक वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के बलिदान के इतिहास को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। गुवाहाटी जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जीवन ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और कहा कि अधिवक्ताओं की भागीदारी से भाजपा का विधिक प्रकोष्ठ मजबूत होगा।
बैठक में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सचिव प्राण कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष उत्पल दास, महासचिव मानस प्रतिम दास, उप महापौर स्मृता रॉय दास, राज्य सदस्य अशोक भराली, राज्य विधि प्रकोष्ठ के सदस्य और प्रतिष्ठित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद