[ad_1]

फिरोजाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस व गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की है।
थाना रामगढ प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 कुख्यात अभियुक्तों ओमप्रकाश, सूरज कुमार व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 550 ग्राम नाजायज चरस व 2 किलो नाजायज गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्त काफी शातिर किस्म के तस्कर हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास है।
वहीं थाना उत्तर प्रभारी कुलदीप दीक्षित पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर नाजायज मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले दो शातिर अभियुक्त अनिल पालीवाल व रूमाल सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किग्रा नाजायज चरस बरामद की है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल /दिलीप