Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


बिजनौर,25 मार्च (हि.स.)। जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को एक युवक का घर के कमरे में खून से लथपथ शव मिलने पर परिजनों व इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर घटना के खुलासे में जुट गई है।
चांदपुर के गांव धुंधली तबीपुर में दीपेन्द्र राठी नाम के व्यक्ति का कमरे में खून से लथपथ अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना की जांच को लेकर आलाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस फंसा हुआ व एक जिंदा कारतूस तथा एक शराब की बोतल बरामद हुई है। जांच में मृतक दीपेन्द्र के आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है। मृतक के साले सत्यवीर सिंह ने थाने दी गई तहरीर में हत्या की आशंका जताई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेन्द्र/मोहित