[ad_1]

उधमपुर, 08 मार्च (हि.स.)। जिला उधमपुर पुलिस ने दो विभिन्न स्थानों से दो व्यक्तियों को 109 बोतलें शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस स्टेशन उधमपुर की एक पुलिस गश्ती टीम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड उधमपुर के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 37 बोतलें अवैध शराब (250 मिलीलीटर) बरामद की, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रवि कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी बडोल, तहसील रामनगर के रूप में हुई है।
इस संबंध में, पुलिस स्टेशन उधमपुर में धारा 48(ए) उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत एक मामला एफआईआर संख्या 115/2024 दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
वहीं पुलिस स्टेशन रैंबल की एक पुलिस गश्ती टीम जिसका नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर निशाद अहमद कर रहे थे, ने कैंबल डंगा क्षेत्र के मनानू रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 72 बोतल अवैध शराब (250 मिलीलीटर) बरामद की, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ललित सिंह पुत्र गंधर्व सिंह निवासी चढ़त, चिनैनी के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन रैंबल में मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश
———-/बलवान