[ad_1]
चंडीगढ़, 11 मार्च (हि.स.)। चंडीगढ़ में अब पार्किंग व पानी फ्री होगा। सोमवार को नगर निगम की पहली बैठक में इंडी गठबंधन की तरफ से मेयर बने कुलदीप कुमार ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।
मेयर कुलदीप कुमार ने सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम सदन में शहरवासियों को हर महीने 20,000 लीटर पानी मुफ्त उपलब्ध कराने और शहर भर में पार्किंग शुल्क माफ करने सहित सात एजेंडे रखे थे। अब मेयर कुलदीप कुमार ने इसका बड़ा ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ में 89 पार्किंग स्थल हैं, जिनका प्रबंधन नगर निगम द्वारा किया जाता है और उन सभी में चार पहिया वाहन पार्किंग स्थानों के बराबर दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा है। नगर निगम द्वारा पार्किंग तथा पानी को मुफ्त दिए जाने को लेकर विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/आकाश