Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, प्रधानमंत्री मोदी की झोली में 10 लोकसभा सीटें डालेगा हरियाणा
रोहतक, 23 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी को मंगलवार को झटका लगा है। दो बार पार्षद रह चुके नोरातामल भटनागर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों की भांति यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, जबरदस्त कार्यशैली व जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर हरियाणा की जनता सभी दस सीटें उनकी झोली में डालने के लिए तैयार बैठी है। आज हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हर जिले में अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव झूठ की राजनीति की जबकि भाजपा जो कहती है वह करके दिखा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत की छवि दुनिया में मजबूत हुई है।
एक सवाल के जबाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में भगवान श्री राम जी के मंदिर के खिलाफ शपथ पत्र देते हैं और फिर बाहर आकर कहते हैं कि प्रभु श्री राम सबके हैं। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र देश की जनता समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, युवा नेता हिमांशु ग्रोवर, महामंत्री हरिओम भाली, मंडल अध्यक्ष बिट्टू भानकर, तरुण सनी शर्मा, संजय वर्मा, रॉकी सहगल, सुरेन्द्र माडू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव