Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरेली, 02 मार्च (हि.स.)। इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, उसके बाद युवक ने शादी का बहाना बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अब युवक शादी से इंकार कर रहा है। युवती ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ थाना प्रेम नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
थाना प्रेम नगर निवासी पीड़ित युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बदायूं निवासी जुबैर सैफी से दोस्ती हुई। दोस्ती के बहाने सलीम युवती को घुमाने उत्तराखंड ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती ने बताया कि इस दौरान युवक ने उसको झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। शादी के बहाने युवक ने दो सोने के कड़े, झुमके और अंगूठी पीड़िता से लेकर रख ली। पीड़िता ने जब युवक से अपनी चीजें वापस मांगी तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, युवती ने इसकी जानकारी जब जुबैर के घरवालों को दी तो घरवालों ने गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना प्रेम नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक गंगवार/मोहित