[ad_1]

कछार (असम), 08 मार्च (हि.स.)। कछार जिलांतर्गत सिलचर-कलाइन रोड पर रानीघाट में हुए एक सड़क हादसे में बाइक से जा रहे सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान जिला के बरखला के भैरबनगर गांव निवासी मुजाकिर काजी (35) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि हालांकि, हादसा होते किसी ने भी नहीं देखा, जिसके चलत यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। घटना के अनुसार राहगीरों ने बीती रात में एक युवक को बाइक के साथ बेसुध अवस्था में सड़क के किनारे देखा। खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कछार जिला के अरुणाचल पुलिस चौकी प्रभारी देबब्रत फूकन ने सड़क पर पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक जवान के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पता चला है कि वह छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद