Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धुबड़ी (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। एसडीआरएफ की टीम ने डूबे हुए एक छात्र का शव आज ब्रह्मपुत्र नद से बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुत्र नद में तैरते समय सोमवार की सुबह छात्र डूब गया था। मृतक अंकुश रॉय धुबड़ी हायर सेकंडरी स्कूल का फाइनल परीक्षा का परीक्षार्थी था। आज उसकी परीक्षा थी।
बताया जाता है कि मृतक छात्र अंकुश को तैराकी बहुत पसंद थी। धुबड़ी में स्वीमिंग पूल न होने के कारण वह हर दिन ब्रह्मपुत्र नद में तैरता था। वह सोमवार सुबह तैरने के लिए गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसके परिवार के लोग उसे ढूंढ नहीं पाए।
मृतक के कपड़े ब्रह्मपुत्र के किनारे नजर आया। उसके परिवार वालों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी गई। आखिरकार आज एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद