[ad_1]

तामुलपुर (असम), 06 मार्च (हि.स.)। तामुलपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए आज प्रदेश की भाजपा नेतृत्वाधीन गठबंधन सरकार ने विकास यात्रा की शुरुआत की। राज्य सरकार ने विकास यात्रा की कड़ी में 18 विकास योजनाओं को अपनाते हुए लगभग 81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के हथकरघा वस्त्र, भूमि संरक्षण मंत्री उर्खाओ गौरा ब्रह्म और बोडोलैंड टेरिटोरियल रिजन (बीटीआर) प्रमुख प्रमोद बोडो ने किया।
उन्होंने सबसे पहले तामुलपुर जिला कार्यालय परिसर में एकीकृत जिला कार्यालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बाद में जिला मुख्यालय में फायर ब्रिगेड कार्यालय, शरनिया कछारी छात्र संघ के सभागार का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि विकास यात्रा से जिले के गांवों के विकास में तेजी आएगी।
आज के दिन विकास यात्रा के अवसर पर क्रमशः तामुलपुर, शुक्लाई सेरफांग और दरंगाजुली में कुल 18 योजनाओं को शामिल किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद