[ad_1]

हरिद्वार, 03 फ़रवरी (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के इंचार्ज सीएओसी एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय के 10 छात्रों का विभिनन कंपनियों में चयन हुआ है।
प्लेसमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात कम्पनी द्वारा 10 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें गोदरेज एण्ड बॉयस (मुंबई) कंपनी से एचआर अधिकारी रचना भूसे एवं उनकी टीम द्वारा बीटैक के ऋषभ गर्ग तथा मोबिलोइट (दिल्ली) कंपनी से एचआर अधिकारी विभा मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा बीटैक के अमन कुमार एवं आयुष कुमार सैन तथा एमसीए के हर्षित एवं 02 छात्रा ज्योति गुप्ता एवं सुहानी चौहान तथा समर इन्टर्नशिप हेतु द लीडिंग सोल्यूशन्स (दिल्ली) कंपनी से एचआर अधिकारी दीक्षा मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा एमबीए के विकास भट्ट, अभिषेक जखमोला, सागर वालिया एवं वैभव राठी को चयनित घोषित किया।
समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, वित्ताधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार गुप्ता, इन्चार्ज, सीएओसी एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डा. राजुल भारद्वाज एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज