Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
नगांव (असम), 18 मार्च (हि.स.)। जिले के कामपुर में कपिली नदी में नहाने के दौरान लापता हुए दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान अमरज्योति बरुवा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आज बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। अभी भी मानस बरुवा नामक एक अन्य युवक लापता है। दोनों लापता युवक सगे भाई थे, जो कपिली नदी में नहाने गए थे।
एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों द्वारा नदी में तलाश जारी है। युवकों के घर में उदासी का माहौल व्याप्त है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद