Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। लूणी तहसील के सजाडा धाम जाते वक्त सोमवार की रात को कुड़ी भगतासनी के रहने वाले ऑटो चालक हरीश पंवार की हत्या प्रकरण में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। दो और नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।
एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा ने बताया कि प्रकरण में एक आरोपित बिरामी डांगियावास के रहने वाले भवानीसिंह पुत्र भीखसिंह को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। उससे पूछताछ मेें दो और आरोपितों के नामों का पता लगा है जिनकी तलाश की जा रही है।
सनद रहें कि सोमवार की रात में कुड़ी निवासी हरीश पंवार पुत्र सुरेश पंवार सवारी मुुुंबई निवासी सुनील गुप्ता को लेकर सजाडा धाम की तरफ जा रहा था। तब खेजड़ली टाके से कुछ देर पहले बाइक और कार में सवारों ने मिलकर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। सुनील भी इसमें जख्मी हो गया था। इस घटना को लेकर मंगलवार को ऑटो चालकों ने धरनाप्रदर्शन करने के साथ रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। रात को दो मांगों पर सहमति बनने के साथ देर रात मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप