[ad_1]

उधमपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। वार्ड नंबर-17 में एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से लटकता बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-17 का रहने वाला युवक जिसकी पहचान विनोद कुमार के रूप में की है अपने घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तथा उसने शव को कब्जे में लेकर उसे नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी।
वहीं दूसरी ओर मृतक की मां का कहना था कि उसके ऊपर किसी लड़की का दबाव था और उसी के कारण उसने आत्महत्या का शक जताया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश
——-/बलवान