[ad_1]




– पकड़े गए आरोपितों में एक बदायूं का हिस्ट्रीशीटर और दो बरेली जनपद के
मुरादाबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि थाना पाकबड़ा पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर कार से 3 लाख रुपए कीमत की 25 किलो अफीम का डोडा चूरा पकड़ा और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीकृत किया गया और सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों में एक बदायूं का हिस्ट्रीशीटर और दो बरेली जनपद के हैं। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे के नेतृत्व में थाना पाकबड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बागड़पुर अंडरपास के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर डीएल 8 सीआर 3560 को रोका गया। जिसकी चेकिंग तलाशी से दो अदद प्लास्टिक के कट्टे जिसमें कुल 25 किग्रा अफीम का डोडा चूरा बरामद किया गया तथा कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपितों में जिला बदायूं के थाना कोतवाली मोहल्ला ऊपर वारा निवासी असकार हुसैन पुत्र अब्दुल शकूर, बरेली के थाना अलीगंज के मोहल्ला ईदगाह कस्वा निवासी इमरान पुत्र रफी और यामीन पुत्र रियासत हैं। उनेके पास से अफीम के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल और ₹1700 नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपित जफर अली उर्फ असकार हुसैन पर मुरादाबाद में दो और बदायूं में एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना पाकबड़ा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह तोमर आदि रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ निमित जायसवाल
/विद्याकांत