Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


शाहजहांपुर, 04 जनवरी(हि.स)। थाना अल्हागंज क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना अल्हागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 बर्षीय युवती का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला है।
युवती के पिता कहना है कि जनपद हरदोई के सवायजपुर थानाक्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी राजू पाण्डेय नामक युवक रात को उनकी पुत्री से मिलने आया था। जब युवक घर से बाहर निकल रहा था तो इसी बीच युवती के पिता की नजर उस पर पड़ गयी। टोकने पर युवक लड़ने पर आमदा हो गया और मौका पाकर घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद युवती ने लोक लाज के भय से कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर फंदे पर लटक गई।
एएसपी ग्रामीण का कहना है की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर बिन्दु की ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/अमित/राजेश
[ad_2]
Source link