[ad_1]

-मामले में आधा दर्जन आरोपित
पूर्वी चंपारण,03 फरवरी(हि.स.)। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया नहर के समीप बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया।
घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के कररिया वृति टोला का संजय राम बताया गया है जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। बताते हैं कि संजय मोतिहारी कोर्ट से अपने घर लौट रहा था जिसे घेर कर उसके साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी गई।
इस मामले में घायल ने अपने तीन पट्टीदार समेत दो बाइक पर सवार आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि वह कोर्ट में अपने केस की तारीख कर घर लौट रहा था तभी करारिया नहर से वृति टोला की ओर मुड़ते ही उसके पट्टीदार अनुपम कुमार,बबलू कुमार,रंजन कुमार उर्फ राजन कुमार सहित छः लोग मारपीट करते हुए पॉकेट से 10 हजार नगद छीन लिए और भागने पर गोली मार दिया,जिसमे एक गोली पैर में लगी है।
संजय ने कहा है कि पहले उसे धक्का मार कर साइकिल से गिरा दिया गया फिर मारपीट की गई। मौके से भागने के क्रम में उसे गोली मारी गई। इस बीच घायल संजय ने अपने बेटे को कॉल घर घटना की जानकारी दी तब उसे अस्प्ताल पहुचाया गया। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद