[ad_1]

भरतपुर, 23 मार्च (हि.स.)। सेवर थाना इलाके में सीजेआई कॉलेज के पास एक युवक का शव मिला। शव के पास उसकी गर्दन पड़ी थी। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर चल रही है। मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस की टीम छानबीन कर रही हैं।
पुलिस का मानना है कि देर रात ही घटना को अंजाम दिया गया है। सुबह स्थानीय लोग सेक्टर 13 की तरफ गए तो, वहां पर एक शव पड़ा हुआ था। जिसका सिर धड़ से अलग था। शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर शव का सिर पड़ा था। सूचना पर सेवर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। सिर को कुत्ते नोच रहे थे, इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि मृतक का गला घोंट कर हत्या की गई है। जहां पर शव पड़ा था। उससे करीब 10 मीटर की दूरी काफी खून पड़ा है। वहीं पर कुछ कपड़े, शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, खाली डिस्पोजल के ग्लास, सिगरेट का खाली पैकेट मिला है। एफएसएल की टीम ने मौके पर सभी सबूत जुटा लिए हैं। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप