Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 03 मार्च (हि.स.)। थाना पतलीकुहल के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। नशा तस्करी का मामला रविवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। पुलिस जब 15 मिल स्थित रेन शेल्टर के समीप पहुंची तो वहां एक युवक मौजूद था जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा) बरामद हुई।
पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तीकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनम ज्ञाल्ज़न लामा (26 बर्ष) पुत्र ठिल्ले लामा तमांग निवासी नेपाल हाल गांव 15 मील डाकघर बड़ाग्रां ज़िला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील