[ad_1]

जोधपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। शहर के कायलाना रोड स्थित तख्त सागर पोस्ट के नजदीक एयरफोर्स रेडार सर्विस स्टेशन की परिधि में एक युवक अग्रिवीर की वर्दी में मिला। उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वर्दी उसने किसी टेलर से लाना बताया। पूर्व का पास होना भी बताया। एयरफोर्स अधिकारी के साथ राजीव गांधी नगर पुलिस ने भी उससे पूछताछ की। मगर बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
33 एसक्यू एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट जैस्मिन संधु के अनुसार 26 जनवरी की सुबह एक युवक प्रदीप जाट कायलाना स्थित तख्त सागर पोस्ट रेडार सर्विस स्टेशन की 200 मीटर की परिधि में संदिग्ध रूप से एवं अग्रिवीर की वर्दी में दिखाई दिया। वह स्कूटर पर था और बगैर हेलमेट घूम रहा था। तब ड्यूटी पर तैनात जवान ने उसे रोका और पूछताछ की। जिस पर युवक ने अपना पुराना पास दिखाया और वर्दी के संबंध में कहा कि किसी टेलर से ली है। इस युवक सजाडा लूणी हाल कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 निवासी प्रदीप जाट पुत्र श्रवणराम जाट को बाद में राजीव गांधी नगर थने के कायलाना चौकी लाया गया। जहां पूछताछ की गई। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अब आरोपित प्रदीप जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप