[ad_1]

नवादा, 29 फरवरी(हि. स.)।नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के खिजुआ गांव के एक मूकबधिर युवती के साथ गांव के ही एक अधेड़ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत करने गुरुवार को पीड़िता के साथ उनके परिजन थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व 22 फरवरी को खिजुआ गांव के एक मूकबधिर युवती के साथ गांव के हीं मरहूम मो. जैनुल के 40 वर्षीय पुत्र मो. नैय्यर उर्फ पप्पू ने दुष्कर्म किया है।परिजन ने बताया कि उनकी बेटी घर में अकेली थी,जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी ने घर के बगल स्थित बगीचे में लेकर घिनौनी कुकृत्य को अंजाम दिया है। हालांकि इस बीच देर शाम होने पर परिजन ने मूकबधिर युवती की खोजबीन की लेकिन घर एवं आसपास जब कुछ भी पता नहीं चला। खोजते हुए पीड़ित युवती के पिता एवं भतीजा जब बगीचे में पहुंचे तो उसे आपत्तिजनक स्थिति में देखा।पीड़िता के घर में आने के बाद जब परिजनों द्वारा इशारों में पूछताछ किया गया तो सारा मामला साफ-साफ हो गया। इसके बाद परिजन ने पंचायती मामला नहीं सुलझने पर थाना की शरण ली।
इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मूकबधिर पीड़िता के पिता के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही दुष्कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा