[ad_1]
हरिद्वार, 16 मार्च (हि.स.)। शातिर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने आज एक 5 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा है। पकड़े गए आरोपित पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक घोड़ा पुलिस लाइन बैरागी कैम्प निवासी शुभम शर्मा ने बजरीवाला बैरागी कैम्प निवासी उधम सैनी पुत्र अनिल सैनी के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कनखल में एक लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त उधम सैनी के पकड़े जाने से ज्वालापुर पुलिस की राह भी आसान हो गई। क्योंकि उधम सैनी पर ज्वालापुर थाने में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह तभी से फरार भी है। इसके चलते उस पर 5 हजार का इनाम भी रखा था।
हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/रामानुज