Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



बरेली, 14 जनवरी(हि.स.)। सिरौली में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक को पहले आरोपियों ने शराब पिलाई, उसके बाद घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
मामला थाना सिरौली निवासी जमुना प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामदास खेती बाड़ी का काम करता था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद चाचा नेपाल सिंह के मुताबिक उनका भतीजा जमुना प्रसाद घर पर मौजूद था, बीती शाम गांव के तीन युवक रामेश्वरी प्रसाद, ईश्वरी और कुंवर पाल उनके भतीजे को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। उसको शराब पिलाई और उसके बाद ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी।
नेपाल सिंह का आरोप है जब आरोपियों से भतीजे के बारे में जानकारी जुटाई तो उन्होंने कहा वो अपने गांव चला गया है। इस बीच सुबह गुलड़िया चौकी पर भतीजे का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मौके पर आलाधिकारी भी पहुंच गए थे।
एसपी देहात मुकेश मिश्र के मुताबिक थाना सिरौली में युवक की हत्या के मामले में उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक /राजेश
[ad_2]