[ad_1]

फतेहपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। जिले में रविवार को चारा काटने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। जिससे पिता ने पुत्र को डांट दिया। क्षुब्ध बेटे ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी धुन्नी पासवान का पुत्र श्रीकेशन पासवान(30) पत्नी और अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के साथ रहता था। घर में भैंस भी थी। मवेशियों के लिए चारा काटने को लेकर आज पिता-पुत्रों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद श्रीकेशन कमरे के अंदर चला गया। जब काफी देर तक श्रीकेशन कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब ना मिला। इस पर अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी को किसी तरह खोला गया तो कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/राजेश