[ad_1]

जोधपुर, 29 फरवरी (हि.स.)। कमिश्नरेट की सरदारपुरा पुलिस ने नामी कंपनी के नकली 2.07 करोड़ के कपड़े बरामद किए है। शोरूम संचालक को गिरफ्तार कर उसका गोदाम सीज किया गया है। दो नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों की तरफ से धोखाधड़ी एवं कॉपी राइट में केस दर्ज कराय गया था।
एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा ने बताया कि नागौर जिले के इडवा हाल प्रतापनगर निवासी प्रमोद सुराणा पुत्र सुनील सुराणा को गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा यूएस पोलो एवं लिवाइस कपंनी के नकली ब्रांडेड कपड़े शोरूम पर बेचे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उसके शोरूम और गोदाम पर रेड देकर दो करोड़ सात लाख के कपड़े जोकि नकली थे उन्हें बरामद किया गया है। सरदापुरा प्रथम सी रोड पर गोदाम पर यह कार्यवाहीं की गई है। कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप सिंह, हैडकांस्टेबल बजरंग, कांस्टेबल रविंद्र ङ्क्षसह, कुलदीपसिंह, गोमाराम, हिम्मतराम एवं जयराम शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर