[ad_1]

– मन गाये जा शिव शम्भू के गुण ने माहौल बना भक्तिमय
भोपाल, 2 मार्च (हि.स.)। विक्रमोत्सव 2024 अन्तर्गत आयोजित अनादि पर्व (एक मार्च से नौ अप्रैल तक) के दूसरे दिन शनिवार को भजन गायक कबीर मालवीय ने अपने साथियों और उज्जैन के कलाकारों द्वारा शिव केंद्रित पारंपरिक लोकगायन की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने शिव रट ले रे भई शिव रट ले, मन गाये जा शिव शम्भू के गुण, मेरे भोले का डमरू बाजे डम डम, भोलेनाथ का चेला है अलबेला इत्यादि भजनों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यग्रह में किया गया।
तीन मार्च को होगा शिव पर केन्द्रित भक्ति संगीत
नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित श्रंखला अनादि पर्व के अन्तर्गत रविवार, 03 मार्च 2024 को सतीश गोथरवाल एवं साथी, उज्जैन के द्वारा शिव पर केन्द्रित भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश