Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरेली, 05 मार्च (हि.स.)। जनपद में प्रेम विवाह करने के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। युवती ने अपने चाचा ससुर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि वह थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपने परिवार की रजामंदी के बिना मई 2023 में दिलशाद से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराली उसे दान दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी वजह से पति उसे तलाक देकर घर से चला गया। इस दौरान घर में अकेला पाकर चाचा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपना मुंह न खोलने की धमकी दी।
पीड़िता ने जब यह बात अपने मायके वालों को बताई तो महिला के पति, चाचा ससुर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एफआईआर करवाने के बाद ससुरालियों ने युवती के घर में घुसकर उसके और परिवारवालों संग मारपीट की। इसमें परिवार के लोग जख्मी हो गए। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़िता को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक/दीपक/सियाराम