[ad_1]

श्रीनगर, 22 फरवरी (हि.स.)। कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गुरुवार दोपहर को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य को रेस्क्यू किया गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार गुलमर्ग में खेलों के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताएं हो रही है। तभी हिमस्खलन हो गया। जिसमें छह विदेशी स्कीयर फंस गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बारामुला पुलिस, 18 आरआर, एचएडब्लयूएस व स्थानीय लोगों की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। इन लोगों ने बचाव अभियान के दौरान पांच स्कीयर को बचा लिया गया, जबकि एक स्कीयर की मौत हो गई।
बचाव दल के प्रमुख मंजूर अहमद ने बताया कि गुरुवार दोपहर प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल गुलमर्ग के अफरवाट पीक पर खिलनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक विदेशी स्कीयर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को बचा लिया गया है। पांचों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ वसीम राजा ने बताया कि मौके पर फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील