Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धमतरी, 8 फरवरी (हि.स.)।जंगल में महिला की अधजली लाश मिली है।शव के पास से पुरूष का चप्पल पुलिस ने जब्त किया है। हत्या कर मृतका की पहचान छिपाने शातिर आरोपित ने शव जला दिया। महिला के चेहरे और सीने को जलाया गया है। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। दुगली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर लाश की पहचान करने में जुट गई है।
दुगली पुलिस थाना से मिली जानकारी के मारागांव के आगे भोभलाबाहरा के जंगल में आठ फरवरी को महिला की लाश मिली। ग्रामीणों ने लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। महिला का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। पास में ही महिला और पुरुष की चप्पल पड़ी मिली है।महिला की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया है। दुगली थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि जंगल में महिला की लाश मिली है। मृतका की अनुमानित आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है। महिला का सीना और चेहरा जला हुआ है। हत्या का मामला है। लाश की पहचान करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा