Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सुलतानपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा का आरोपित एक लाख का इनामी थाना महाराजगंज, अयोध्या व एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सुलतानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि गुरूवार की भोर पुलिस को जनपद में एक लाख के इनामी बदमाश के होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें उसकी धरपकड़ में जुट गई। थाना महाराजगंज, अयोध्या व एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बीती रात इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मायाबाजार थाना महाराजगंज को घेर लिया। पुलिस टीमों को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इलाज हेतु सदर अस्पताल सुलतानपुर लाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के बाद आरोपित विनोद को मृत घोषित कर दिया गया। मारा गया बदमाश विनोद उपाध्याय जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा से एक लाख का इनामी था।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए आरोपित के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में पंजीकृत हैं। इनमें हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई जघन्य अपराध से सम्बंधित मुकदमें भी हैं। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर/मोहित
[ad_2]
Source link