Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,29 जनवरी (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र में युवक को नग्न कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक पर दो दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को युवक को पीटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले शिक्षक काॅलोनी निवासी किशोरी ने खेजड़ियां गांव के सुनील दांगी पर बहला-फुसलाकर भंडावद रोड़ स्थित खाली मकान में ले जाने, और बंधक बनाकर गलत काम करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 376, 342, 366, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। उसके बाद युवक के साथ कुछ लोगों ने रोड़ किनारे नग्न कर मारपीट की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक