[ad_1]

राजगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरा मौहल्ले में शनिवार दोपहर बकाया राशि बसूल करने गई विधुत टीम के साथ वहीं के युवकों ने मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार विधुत कंपनी राजगढ़ लाइनमेन अभिजीत साहू निवासी पुरोहित मौहल्ला राजगढ़ ने बताया कि पुरा मौहल्ला में मय टीम के बकाया राशि बसूल करने गया था तभी वहीं के हैदरखां पुत्र राजाखां और उसके भाई मंसूरखां ने मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 332, 353, 186 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक