Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उधमपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। जिला उधमपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 10 किलो 460 ग्राम भुक्की व 3.80ग्राह हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उधमपुर पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी उधमपुर इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह चैधरी के नेतृत्व में जखैनी, एनएचडब्ल्यू पर नाका लगाकर नियमित जांच की जा रही थी कि एक ट्रक नंबर पीबी06ई-2639 जैसे नाके के पास पहुंचा तो उसे जांच हेतु रोक लिया गया। वहीं जब उसकी जांच की गई तो उसमें छुपा कर रखी 10 किलो 460 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत ट्रक चालक जिसकी पहचान ओंकार सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी आरएस पुरा, जम्मू के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस संबंध में, पुलिस स्टेशन उधमपुर में धारा 28/2024 अंडर सेक्शन 8/15 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन उधमपुर की पुलिस टीम ने कल्लर, उधमपुर के पास धार रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सौरव बंद्राल पुत्र संसार चंद निवासी चिनैनी, उधमपुर की गतिविधि देखी तो उसको चेकिंग के लिए रुकने का निर्देश दिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.80 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान