[ad_1]
new_876_H@@IGHT_1230_W@@IDTH_600.jpg)
new_594_H@@IGHT_1070_W@@IDTH_600.jpg)
भीलवाड़ा, 23 फरवरी (हि.स.)। भीलवाड़ा के तख्तपुरा के पास एक एडवोकेट की बाप-बेटे समेत 10 लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार रात 11 बजे भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के तखतपुरा गांव की है। मौत से पहले एडवोकेट ने एक वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से स्थानीय वकीलों में रोष है।
एडवोकेट मोहन अहीर (40) गुरुवार रात को ओजियाड़ा से शादी समारोह में शामिल होकर अपनी कार से तखतपुरा गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर में सवार होकर आए करीब 10 से ज्यादा लोगों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर रुक गई तो बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। हाईवे पर ही उनके साथ लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ डस्टर गाड़ी में डालकर पास के जंगल में ले गए।
यहां भी एडवोकेट के साथ मारपीट की गई और इसके बाद वहीं छोड़ फरार हो गए। इसी बीच कुछ लोग वहां से निकले तो उनकी नजर मोहन पर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रात 12 बजे उन्हें भीलवाड़ा लेकर आए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर रेफर किया। यहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार सुबह 7 बजे मौत हो गई।
भीलवाड़ा के सीओ सदर लक्ष्मण राम भाखर नें बताया कि घायलावस्था में मोहन ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर हमीरगढ़ थाना प्रभारी भंवरलाल चैधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एडवोकेट के दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी रतनादेवी राजसमंद के एक गांव में टीचर है। दूसरी पत्नी गृहणी है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है।
एडवोकेट ने वीडियो किया शेयर
एडवोकेट ने अपने वायरल वीडियो में कहा है कि नारायण अहीर निवासी तखतपुरा और उसके दोनों बेटों प्रकाश,सुरेश, शंकर लाल, इसके दोनों बेटे दीपक, भूरालाल, देवीलाल अहीर के साथ 10 जने थे। मैं ओज्याडा से अपने घर जा रहा था। गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। टक्कर से गाड़ी रुक गई। फिर पीछे से आई कार ने टक्कर मारी। मेरे को गाड़ी से बाहर खींचते हुए लाठी, सरिए, धारदार हथियार से मारा। फिर मेरे को गाड़ी में डाला। कहीं बाहर ले गए, फिर मारा, मेरे हाथ-पैर तोड़ दिए। फिर मेरे को गाड़ी में डाला और नेशनल हाईवे पर डाल गए। फिर मुझे कुछ पता नहीं, मैं बेहोश हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ईश्वर