[ad_1]

लूटपाट के दौरान की कई राउंड फायरिंग, सीएसपी संचालक को भी लगी गोली
मुजफ्फरपुर, 30 जनवरी(हि.स.)। ज़िले में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। ताजा मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन चौक की है। जहां दो बाइक सवार चार अपराधियों ने सीएसपीसी केंद्र से 01 लाख 40 हजार रुपए नगदी लूट लिया । वहीं लूट का विरोध होता देख बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी।
घटना में सीएसपीसी संचालक मो. मुस्तफा को हाथ में गोली लग गई और दोनों बाइक सवार चारों अपराधी 140000 रुपए कैश लेकर भाग निकले। लूट की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई तब तक उन्ही अपराधियों के द्वारा करजा थाना क्षेत्र के ही चैनपुर गांव जाने वाले मार्ग में घरेलू गैस डिलीवरी वाले वाहन को रोक कर करीब 40000 रुपए कैश लूट गया।
नये कोतवाल को कमान संभालते बदमाशों ने दी सलामी
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए तबादलों के तहत आज ही करजा थाने के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कमान संभाली है। वैसे ही अपराधियों ने बैक टू बैक दो दो लूट की घटना को अंजाम देकर सलामी दे दी है, ऐसे में इस केस को क्लोज करना नए कोतवाल के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है ।
एसडीपीओ ने कहीं जल्द होगा मामले का खुलासा अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे
पूरे घटनाक्रम पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि करजा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी और एक गैस डिलीवरी वैन से लूट की घटना घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जगह पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है करीब 180000 रुपए की लूट है इस दौरान सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मारी है घायल व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाई हुई है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा