[ad_1]

मीरजापुर, 31 जनवरी (हि.स.)। जिगना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक जिगना चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि जिगना थाने पर पंजीकृत सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों मुकेश कुमार पुत्र छोटेलाल व गोविंद पुत्र प्यारेलाल निवासी रुदईपुर को गुरुवार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की नामजद आरोपितों के विरूद्ध 30 जनवरी को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश