[ad_1]

उधमपुर/मजालता, 24 फरवरी (हि.स.)। बट्टल पुलिस ने बट्टल में एक ट्रक में अवैध रूप से घाटी ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को मुक्त कराया।
जानकारी अनुसार बट्टल क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ तथा गाडियों की जांच की जा रही थी कि एक ट्रक नंबर जेके2एबी-9535 जैसे ही नाके के पास पहुंचा तो उसे जांच हेतु रोक लिया गया। वहीं पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें 13 मवेशियों को लदा पाया गया जोकि अवैध रूप से घाटी की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया तथा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 13 मवेशियों को मुक्त कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मजालता में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान