Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बीए की पढ़ रही छात्रा, पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश के लिए कई स्थानों पर छापेमारी
रोहतक, 5 जनवरी (हि.स.)। सांपला थाना के अंतर्गत गांव समचाना से एक छात्रा लापता हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने परिवार के सदस्यों के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह परिवार के सदस्य उठे तो छात्रा कमरे में नहीं मिली। रिस्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाश के बाद जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन सांपला थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव समचाना निवासी एक बीए की छात्रा देर रात अपने परिजनों के साथ कमरे में सोई थी, लेकिन सुबह छात्रा कमरे में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद जब छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना सांपला पुलिस को दी। मामले का पता चलने पर पुलिस गांव पहुंची और इस बारे में परिजनों से पता किया। पुलिस ने छात्रा के मोबाईल नंबर पर भी संपर्क किया, लेकिन नंबर बंद पाया। पुलिस ने इस बारे में छात्रा के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से भी इस बारे में पता किया, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।
नेपाली नाबालिग युवती भी लापता, अपहरण का केस दर्ज
शहर थाना के अंतर्गत किराए पर रहने वाली एक नेपाली नाबालिग युवती भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इस संबंध में अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम लगातार युवती की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]
Source link