Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 27 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर कैंपस में एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपित प्रोफेसर को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपित शिक्षक को संस्पेंड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय विवि के शाहपुर कैंपस में पीएचडी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बीते मंगलवार देर शाम को उक्त छात्रा ने शाहपुर पुलिस थाना में लिखित शिकायत पत्र दिया था, जिसमें लिखा गया था कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर ने उक्त छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल करवा कर बुधवार को प्रोफेसर को अदालत में पेश किया गया, जंहा उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एएसपी जिला कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि शाहपुर में सेंटर यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश का कैंपस चल रहा है, वहां पर पढऩे वाली एक छात्रा ने मंगलवार देर शाम शाहपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर ने उक्त छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद शाहपुर पुलिस थाना के प्रभारी द्वारा इस मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। प्रोफेसर को गिरफ्तार कर उसे आज अदालत में पेश किया गया हैं, जंहा पर उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि शाहपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर कुछ छात्रों द्वारा इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कियाा गया है, लेकिन पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद रही है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील