[ad_1]




मुरादाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुजारी हत्याकांड का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भटावली रामगंगा नदी किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बरेली जनपद के बामोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसा निवासी मुन्नालाल पुरी (65) पुजारी थे। पुजारी की बुधवार/गुरुवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव कमरे में मिला गुरूवार की सुबह मंदिर के कमरे में मिला। इस घटना में थाना पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपितों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोरा निवासी परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर पुत्र महावीर सिंह और कांति उर्फ बंटी पुत्र मदन सिंह हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पुजारी से कुछ रूपये उधार लिए थे, उन्हें मांगने पर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर आरपी शर्मा, उप निरीक्षक मेघराज सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार और नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सुधीर कुमार, वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित
/मोहित