[ad_1]






गुवाहाटी, 19 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से जीआरपीएफ की टीम ने भारी मात्रा में याबा टेबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जीआरपीएफ प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर नियमित तलाशी के दौरान रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 14037 डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दो तस्करों को भारी मात्रा में याबा टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्कर के पास से बैग में भरकर लाये गए 152 पैकेट याबा टेबलेट बरामद किया गया है। इस मामले में तस्कर हकिम मंडल (26) और हकीम की पत्नी यारन बीबी (25) को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के कोचबिहार जिले के रहने वाले बताए गए गये हैं। घटना के संबंध में रेलवे पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों से सघन पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद