[ad_1]


बरेली, 05 फरवरी (हि.स.) । बहेड़ी में फसल की आड़ में अफीम की खेती करते हुए पुलिस ने सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खेत से 375 अफीम के पौधे के साथ 185 ग्राम डोडा पोस्ता भी बरामद किया।
थाना बहेड़ी क्षेत्र के रिछोला निवासी शमशेर सिंह को पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद उसकी और खेत की जांच की गई तो पता चला कि खेत में फसल के बीच अवैध अफीम बोई गई थी। आरोपी के खेत में 375 अफीम के पौधे 185 ग्राम डोडा बरामद हुआ हैं। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक गंगवार/बृजनंदन