Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर , 21 फ़रवरी (हि.स.)। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर करौली जिले की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों के सप्लायर गांव रुंध का पूरा थाना सदर हिंडौन निवासी गोविंद मीना पुत्र अमृतलाल (19) को गिरफ्तार कर 9 देशी पिस्टल 16 मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि टीम सदस्य हेड कांस्टेबल हेमन्त शर्मा को सूचना मिली थी कि गोविंद मीना शेखावाटी क्षेत्र की राजू ठेठ गैंग को अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। सूचना पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सूचना को विकसित किया गया तो जानकारी मिली कि आरोपित ने करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित मीरा कॉलोनी में किराए से कमरा ले रखा है। कमरे पर अगर दबिश दी जाए तो भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं। इस सूचना से टीम ने कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया। थाना पुलिस की टीम द्वारा तुरंत ही दबिश दे गई। आरोपित के कमरे के नजदीक मंडरायल रोड पर एक युवक बैग लेकर और उसके तीन साथी पास में खड़े थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। घेर कर पुलिस ने हाथ मे बैग लेकर भागे बदमाश गोविंद मीना को दबोच लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 9 देशी पिस्टल मय मैगजीन, 7 अतिरिक्त मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस मिले। इस पर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भागने वाले आरोपित शिवकेश मीणा व विजय मीणा निवासी थाना लांगरा सगे भाई है। तीसरा छुट्टन मीणा थाना कुड़गांव निवासी है। गिरफ्तार बदमाश गोविंद मीना मध्य प्रदेश के स्थानीय तस्करों से भारी मात्रा में अवैध हथियार लाकर शेखावाटी की गैंग को हथियार सप्लाई करने के साथ लूट और डकैती की घटनाओं में भी शामिल रहा है। इसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। थाना पुलिस की टीम आरोपित से हथियार कहां से लाया और इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप