Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 23 जनवरी (हि.स.)। सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पुलिस थाना शिलाई के अधीन ग्राम पंचायत पनोग के सिधोटी में एक व्यक्ति का मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश चंद सपुत्र नेंन सिंह के मकान में सोमवार रात करीब एक बजे शॉट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके चलते रमेश का मकान आग की भेंट चढ़ गया व साथ मे बस्ती राम सपुत्र धन्गू राम का मकान भी आग की लपेटे में आ गया। जिससे इनके मकान को भी भारी नुकसान हुआ है। इन मकान में रोजमर्रा की सारी सामग्री जल गई है।
ग्रामीणों की सहायता से जैसे कैसे जलती आग पर काबू पाया गया। उधर इस समंध में एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम व पटवारी पनोग तथा प्रशासन आगामी कार्यवाही कर रो है। उन्होंने बताया कि दोनों को फोरी राहत प्रदान कर दी गई है। जिसमे रमेश कुमार को आठ हजार व बस्ती राम को चार हजार रुपए की राहत दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील