[ad_1]

जालौन, 03 फरवरी (हि.स.)। जालौन के खुदादपुरा गांव में शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने का मामला संज्ञान में आया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गांव खुदादपुरा निवासी हरिनारायण दोहरे केरल में रह कर कैंटीन का काम करता हैं। दो दिन पहले घर आया था। शनिवार दोपहर के वक्त उसके घर कार से दो लोग पहुंचे तो धर्म परिवर्तन की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रजनेश सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच कर दो लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। उन्होंने अपने नाम केरल निवासी इब्राहीम व जोशमेन बताया और तलाशी के दौरान इनकी कार से दूसरे धर्म की किताबें पाई गईं।
सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी का कहना है कि गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया और जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/विशाल/दीपक/आकाश