[ad_1]

भागलपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। बीते 07 फरवरी को जिले के घोंघा थाना क्षेत्र के शंकरपुर कोदवार के समीप नवनिर्माणाधीन फोरलेन पर हुए लूट मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को कहलगांव डीएसपी ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते 07 फरवरी को घोघा थाना अन्तर्गत शंकरपुर कोदवार नव निर्माणाधिन फोरलेन के पास 01 व्यक्ति से अज्ञात अपराधकर्मीयों के द्वारा मारपीट किया गया तथा हथियार का भय दिखाकर 02 मोबाईल लूट लिया गया। इस संबंध में घोघा थाना में सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत किया गया। कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में बुधवार को 02 व्यक्तियों को लूटी गई मोबाईल तथा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों शेखर कुमार, नीरज कुमार, 03 विधि विरुद्ध बालक शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय